जहानाबाद, जुलाई 15 -- Jahanabad News: जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पिछले चौबीस घंटे के भीतर एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी कर बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया। निर्मित शराब जप्त की। पुलिस की कार्रवाई में 11 लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें छह लोग की गिरफ्तारी दर्ज प्राथमिकी के मामले में की गई है। पांच को शराब के मामले में पकड़ा गया है। बुधवार को आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार नगर, टेहटा, कड़ौना, भेलावर, काको और पाली थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 11 लोगों की गिरफ्तारी की। हत्या का प्रयास, गैरजमानतीय वारंटी, इश्तिहार वारंटी, शराब पीने के मामले में लोग पकड़े गए हैं। एएलटीएफ की टी...