जहानाबाद, नवम्बर 19 -- Jahanabad News: सच्चे समाज सेवक बन नगर परिषद का किया समुचित विकास तीसरी पुण्यतिथि जुटे लोगों ने दी श्रद्धांजलि जहानाबाद, निज संवाददाता। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार को सादे समारोह में मनाई गई। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सह उनके पुत्र प्रो संजीव कुमार के द्वारा नगर परिषद के विवाह भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉक्टर जगदीश शर्मा ने कहा कि सुरेंद्र बाबू उच्च व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने नगर परिषद के अध्यक्ष रहते हुए शहर में विकास की अमिट छाप छोड़ी है जिससे मिटाया नहीं जा सकता। सुरेंद्र बाबू ने जहानाबाद में शिक्षण संस्थान खोलने में भी दिलचस्पी दिखाई और जहानाबाद कॉलेज जहानाबाद की स्थापना ...