जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: जहानाबाद, िनज संवाददाता। शहर के प्राचीन देवी मंदिर उंटा का 308वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मंदिर के पुजारी राकेश पांडे के निर्देशन में दिनभर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। शाम को आरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक लंबी कतार लगी रही। देवी मंदिर की महिमा अपरंपार पुजारी राकेश पांडे सहित श्रद्धालुओं ने बताया कि माता की महिमा अपरंपार है। सच्चे मन से पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगने वाले भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यही वजह रही कि दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में मंदिर समिति के विजय सत्कार, कुणाल कुमार, मनीष कुमार, रंजीत कुमार स...