जहानाबाद, जुलाई 4 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। अरवल जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस तथा सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड के बंसी गांव में शनिवार को महापरिवर्तन आंदोलन की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विनय कुमार सिंह ने पंचायत चुनाव में ईमानदार एवं कर्मठ जनप्रतिनिधियों को चुनने का आह्वान किया।

बैठक में विचार-विमर्श उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी ग्राम पंचायत है। यदि पंचायतों में ईमानदार, सक्षम और जनसेवा के प्रति समर्पित मुखिया चुने जाएंगे तो गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। इसके साथ ही आगे चलकर विधायक और सांसद के चुनाव में भी योग्य एवं ईमानदार प्रतिनिधियों के चयन की परंपरा मजबूत होगी।

मतदान की महत्वता उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सार्थक होगा जब मतदान जाति, धर्म, पैसे और अन्य प्रलोभनों से ऊ...