जहानाबाद, अगस्त 19 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। बिहार पटना से आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम बुधवार को एसपी, डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में अरवल पहुंची। टीम ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, जिला खनन पदाधिकारी अनिल कुमार तथा सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी के साथ जिले में बालू के स्टॉक की जांच की।

जांच प्रक्रिया अरवल, कलेर और मेहंदिया में बनाए गए बालू स्टॉक के सभी बिंदुओं की टीम ने गहन जांच की। ईओयू की टीम द्वारा बालू स्टॉक की जांच किए जाने के बाद बालू का स्टॉक करने वाले लोगों में खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि किसी शिकायत के आधार पर ईओयू की टीम बालू स्टॉक की जांच करने अरवल पहुंची है। हालांकि, जांच के बाद टीम द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है, यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जिन-जिन लोगों के बालू स्ट...