जहानाबाद, अगस्त 9 -- Jahanabad News: ईंट निर्माता संघ ने किया खनन मंत्री का किया नागरिक अभिनंदन माइनिंग बकाया, टैक्स की जटिलताओं और कर्ज से राहत के लिए एकमुश्त समाधान योजना की उठी मांग जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला ईंट निर्माता संघ के तत्वावधान में निजामुद्दीनपुर स्थित एक निजी मैरिज हॉल में रविवार को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के खनन एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का ईंट निर्माता संघ के सदस्यों ने नागरिक अभिनंदन किया।

समारोह में चर्चा इस दौरान जिले के ईंट-भट्ठा संचालकों ने उद्योग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की। समारोह में घोसी विधायक रितुराज शर्मा तथा बिहार ईंट निर्माता संघ के अध्यक्ष मुरारी कुमार 'मुन्नू' मुख्य रूप से मौजूद...