जहानाबाद, अगस्त 6 -- Jahanabad News: परिसर में पानी रहने से बच्चों को खेलकूद करने में होती है परेशानी गंदे पानी से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों का बना रहता है खतरा करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप नाली का पानी जमा रहना अब विद्यालय की पहचान बनता जा रहा है।

समस्या का विवरण सामान्य दिनों में भी विद्यालय के प्रवेश द्वार पर नाली का गंदा पानी बहता रहता है, जबकि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। वहीं स्कूल परिसर में भी जलजमाव के कारण छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा अन्य आगंतुकों को विद्यालय में प्रवेश करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं परिसर में जलजमाव से बच्चे खेलकूद से वंचित हो जाते हैं। गंदे पानी से दुर्गंध फैलने के साथ-साथ संक्राम...