जहानाबाद, सितम्बर 3 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के पिपरा गांव मे आहार में डूब कर युवक विक्की कुमार उम्र 24 साल की मौत हो गई। वह शाम के समय गांव के बगल में स्थित आहार में स्नान के लिए गया था। स्नान करने के क्रम में गहरे पानी में चला गया जहां पहले से काफी गड्ढा था। जिसमें डूब कर उसकी मौत हो गई। डूबते हुए देखकर ग्रामीण लोग दौड़े, उसे बचाने का प्रयास किया गया। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत्य घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी दो साल पूर्व शादी हुई थी। वह खेती बाड़ी कर गुजारा करता था। यह भी पढ़ें- Ara News: सोहनी करने जा रहे युवक की पोखरा में डूबने से मौत परिवार में उसकी एक गर्भवती पत्नी मां-बाप हैं। परिवार के सामने आकस्मिक घटना के बाद लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। फोटो- 03 स...