जहानाबाद, अक्टूबर 7 -- Jahanabad News: डीएम ने की सहयोग शिविर के आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा लाभार्थियों से लिया फीडबैक, लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश अरवल, निज प्रतिनिधि।

सहयोग शिविरों की समीक्षा पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों और शिकायतों के निष्पादन की बुधवार को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस ने विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति, अब तक की गई कार्रवाई और निष्पादित मामलों की गुणवत्ता की जानकारी ली।

समस्याओं का समाधान डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदन का केवल कागज पर निष्पादन दिखाना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि संबंधित आवेदक की समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिल...