जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- यात्रियों की समस्याओं और स्टेशन आधुनिकीकरण पर संवाद Jahanabad News: जहानाबाद रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण, दिलाया समाधान का भरोसा जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। आरपीएफ के आईजी अमरेश कुमार गुरुवार को अचानक जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आकर यात्रियों से सीधा संवाद किया। उनकी समस्याएं सुनी और प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से उसका समाधान करने का भरोसा दिलाया। स्टेशन परिसर में रेल यात्रियों से सीधे संवाद कर रेलवे की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत से भी अवगत हुए। इस दौरान यात्रियों ने आईजी से बात कर अपनी परेशानियां बताईं यात्रियों ने स्टेशन परिसर में शौचालय की व्यवस्था, साफ-सफाई की कमी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। रेल आईजी ने सभी शिकायतों और जन सुझावों को नोट किया। उन्होंने भरोसा दि...