जहानाबाद, अक्टूबर 4 -- Jahanabad News: कुर्था, निज संवाददाता। दशहरा, दीपावली और धनतेरस को लेकर कुर्था थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ने आभूषण दुकानदारों के साथ बैठक की। उन्होंने दुकानदारों को त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच असामाजिक तत्वों और झपट्टा मार गिरोह पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी आभूषण दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें सक्रिय रखने को कहा। साथ ही सोने-चांदी के आभूषण बेचने या खरीदने आने वाले ग्राहकों का नाम, पता और पहचान पत्र का विवरण रजिस्टर में दर्ज करने का निर्देश दिया। रजिस्टर में आभूषण की खरीद-बिक्री के वैध कारण का उल्लेख करने को भी कहा गया। एसडीपीओ ने दुकानदारों से सतर्कता और सावधानी के साथ कारोबार करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक ...