जहानाबाद, अगस्त 22 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। करपी एवं बंशी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को पानी में डूबने से बचाव, नाव से यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों तथा डूब रहे व्यक्ति को बचाने के उपायों की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- किशनगंज : सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाए पानी में डूबने व नाव दुर्घटना से बचाव के उपायसुरक्षा उपाय शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर पानी में डूबने की घटनाओं को रोका जा सकता है। शिक्षकों ने कहा कि नदी, तालाब, पोखर और गड्ढों के आसपास बच्चों को अकेले नहीं जाना चाहिए। बरसात के दिनों में जलस्रोतों में पानी की गहराई और बहाव का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है। तेज बहाव वाले पानी में उतरना या उसे पार करने का प्रयास नहीं क...