जहानाबाद, नवम्बर 18 -- शहरी विकास के लिए जिले को आवंटन Jahanabad News: जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के नगर निकायों के आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत जिले को एक करोड़ 85 लाख रुपए का आवंटन दिया गया है। नगर विकास विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस योजना के तहत जल निकासी एवं चौड़ी चौड़ी, सुदृढ़ गुणवत्तायुक्त सड़कों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार तथा पार्कों, घाटों एवं जलाशयों का निर्माण कराया जाना है। नगर विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार तिवारी के द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नगर परिषद जहानाबाद को एक करोड़ 68 हजार रुपए की राशि उपलब्ध कराई गई है। वहीं मखदुमपुर नगर पंचायत को 31 लाख 21 हजार चार सौ, घोसी नगर पंचायत को 30 लाख 62 हजार 960 रूपये एवं काको नगर पंचायत को 22 लाख, 4753...