जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले के आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने गाइड माइस इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता 14 अक्टूबर को किया गया। इसका उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार से जोड़ना और संस्थान तथा उद्योग जगत के बीच सहयोग को मजबूत करना है। समझौते के अवसर पर कंपनी की ओर से आयुष कुमार, सुरभि सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से प्राचार्य अख्तर परवेज, मुख्य अनुदेशक अरविंद कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर सुशील कुमार और प्लेसमेंट सेल के अन्य सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महिंद्रा प्राइड क्लासरूम प्रशिक्षण संपन्न कार्यक्रम के दौरान कंपनी के प्रतिनिधिय...