जहानाबाद, अगस्त 7 -- Jahanabad News: करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर शुक्रवार को गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।आंगनबाड़ी सेविकाओं ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उनके स्वस्थ प्रसव एवं जच्चा-बच्चा के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार लेने, समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने तथा आयरन एवं कैल्शियम की गोलियां लेने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया। सेविकाओं ने कहा कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हरी सब्जियां, मौसमी फल, दूध सहित पौष्टिक आहार का सेवन करने से मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: गर्भव...