जहानाबाद, अगस्त 18 -- Jahanabad News: मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 8 महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे सभी कार्यकर्ताओं को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की आपूर्ति निमित्त रूप से नहीं होने से आंगनवाड़ी संचालन में परेशानी हो रही है। गैस के अभाव में सेविकाओं को घर से लाकर गोइठा लकड़ी आदि पर पोषाहार बनाना पड़ रहा है। कार्यालय के द्वारा गैस सिलेंडर लेने का वाउचर मांगा जा रहा है जबकि भेन्डर के द्वारा किसी तरह का स्लिप नहीं दिया जाता है। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंटू देवी ने की। फोटो- 18 अगस्त जेहाना- 01 कैप्शन- मखदुमपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को बैठक करत...