जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- Jahanabad News: लीगल डिफेंस काउंसिल को बंदियों की विधिक जरूरतों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश जिला एवं सत्र न्यायाधीश बृजेश कुमार ने मंडल कारा का किया निरीक्षण जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष बृजेश कुमार ने बुधवार को मंडल कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, महिला वार्ड, अस्पताल, भोजन स्थल और साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्थाएं सामान्यत: संतोषजनक पाई गईं।

बंदियों की विधिक जरूरतें जिला जज ने निर्देश दिया कि अस्पताल में इलाजरत सभी पात्र बंदियों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाए। वृद्ध बंदियों की स्वास्थ्य, रहने और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को भी कहा गया। लीगल डिफेंस काउंसिल को बंदियों की विधिक जरूरतों की नियम...