जहानाबाद, जुलाई 17 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को भेलावर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी बिगहा गांव में छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार करीब 500 लीटर जावा महुआ और दो भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही 10 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई।थानाध्यक्ष ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि छापेमारी के क्रम में दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...