Jahanabad News: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार
जहानाबाद, सितम्बर 29 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रसादी इंग्लिश के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर पर अवैध तरीके से बालू लादकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने ट्रैक्टर का पीछा कर प्रसादी इंग्लिश के पास उसे रोक लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Pakur News: अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इस मामले में चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.