जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता परासी थाना क्षेत्र अंतर्गत मसदपुर गांव के पास पुलिस ने अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिना चालान के बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर पर सोन नदी से अवैध रूप से बालू लादकर ले जाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विश्वकर्मा कुमार, पिता रविंद्र चंद्रवंशी, निवासी मसदपुर गांव, थाना परासी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मसदपुर गांव के रास्ते बिना वैध कागजात और चालान के बालू का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर परासी थाना पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और संदिग्ध ट्रैक्टर को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान ट्रैक्टर पर बालू लदा पाया गया, लेकिन चालक के पास बालू परिवहन से सं...