Jahanabad News: अवैध बालू उत्खनन में लगे ट्रैक्टर को हुलासगंज पुलिस ने किया जब्त
जहानाबाद, सितम्बर 9 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू उत्खनन में लगे एक ट्रैक्टर को तिरा पंचायत के केदारपुर से जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से बालू उत्खनन किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को थाना लाया गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा अवैध उत्खनन से जुड़े लोगों की पहचान करने में जुटी है। प्रशासन द्वारा लगातार अवैध बालू उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.