जहानाबाद, अक्टूबर 14 -- Jahanabad News: घोसी, निज़ संवाददाता घोसी बाजार में अवैध पार्किंग के विरुध कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय ने बुधवार को अभियान चलाकर अवैध पार्किंग में लगे ऑटो का चालान काटा। इस सिलसिले में कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि घोसी बाजार में अवैध पार्किंग से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी इसको देखते हुए ऑटो चालको को निश्चित स्थान उपलब्ध कराया गया था। उन्होंने बताया कि इसके बावजूद कुछ ऑटो चालकों के द्वारा नियमों की अनदेखी की जा रही थी जिसे देखते हुए उनके द्वारा अभियान चलाया गया और अवैध पार्किंग में पाए गए कई ऑटो का चलन भी काटा गया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस दौरान विभिन्न ऑटो से कुल Rs.1200 का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह का अभियान चलता रहेगा अगर लोग नियमों की अनदेखी करेंगे उनके विरुद्ध कानून सं...