Jahanabad News: अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस की छापेमारी, 10 कार्टन पटाखा जब्त, कारोबारी गिरफ्तार
जहानाबाद, नवम्बर 9 -- Jahanabad News: अरवल, निज संवाददाता। जिले में अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव के निर्देश पर रविवार की शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार एवं सदर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई। इस दौरान बैदराबाद स्थित एक गोदाम से अवैध रूप से भंडारित 10 कार्टन पटाखे बरामद किए गए। पुलिस टीम ने सभी पटाखों को जब्त कर सदर थाना लाया। छापेमारी के दौरान मौके से रोशन कुमार को गिरफ्तार किया गया। सदर थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बैदराबाद में एक गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे रखकर उनकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.