जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: ​जहानाबाद, नगर संवाददाता अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार, पात्र विद्यार्थी 3 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ​इस योजना के तहत मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन एवं पारसी समुदाय के छात्रों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा, भोजन, पुस्तकें, वस्त्र और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी। कक्षा 9वीं के लिए अधिकतम 16 वर्ष और कक्षा 11वीं के लिए अधिकतम 18 वर्ष आयु सीमा निर्धारित है वहीं आवेदक के परिवार की वार्षिक आय Rs.6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Motihari News: अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के कक्षा 9 व 11वीं में ना...