जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- अलीगंज उच्च विद्यालय में कंप्यूटर पार्ट्स की चोरी Jahanabad News: लाखों रुपये की कीमत पार्टस की चोरी से लोग अचंभित पुलिस मामले की कर रही जांच घोसी, निज़ संवाददाता। अलीगंज कामेश्वर उच्च विद्यालय में सोमवार की रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिसमें स्कूल में रखें 16 कम्प्यूटर के महत्वपूर्ण और कीमती पार्ट्स चुरा ले भागे। इस संदर्भ में स्कूल के प्रधानाध्यापक निरंजन कुमार ने बताया कि चोरों ने स्कूल की आईटी लैब में 16 कम्प्यूटर्स के सीपीयू खोलकर उसमें लगे हार्ड डिक्स ,प्रोसेसर, रैम जैसे महत्वपूर्ण पार्ट्स की चोरी किए जाने की बात कही। इसके अलावा विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिक्स भी अपने साथ ले गए। ताकि चोरी की घटना की करतूत उजागर ना हो सके। इस संदर्भ में प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल से लगभग चार ला...