जहानाबाद, अक्टूबर 16 -- Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि। जिले में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह चरम पर है। जिले के 113 स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा की जा रही है। सभी जगह पंडाल सजकर तैयार हैं और प्रतिमाओं को स्थापित कर लिया गया है। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। प्रत्येक पूजा पंडाल पर एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी, दो हवलदार, चार लाठी बल और चार सशस्त्र बल की तैनाती की गई है। इस प्रकार कुल 113 दंडाधिकारी, 113 पुलिस पदाधिकारी, 226 हवलदार तथा 904 लाठी और सशस्त्र बल के जवानों को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: शांति, सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग का गाइड लाइन जारी इसके अलावा जिले के सभी 12 थानों में भी अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षित रखा ग...