जहानाबाद, अक्टूबर 21 -- Jahanabad News: प्रशासन की कड़ी निगरानी में निकली शोभायात्रा, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिस बल अरवल, निज संवाददाता। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिमय और भावुक माहौल में संपन्न हुआ। मां दुर्गा को विदाई देते समय श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के निर्देशों के आलोक में पूजा समितियों द्वारा दोपहर 12 बजे के बाद प्रतिमाओं को पंडालों से उठाया गया। इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अरवल शहर में विभिन्न पूजा समितियों की शोभायात्रा जनकपुर धाम से होते हुए महुआ बाग तक पहुंची। इसके बाद पूजा समितियां अपनी-अपनी प्रतिमाओं को निर्धारित मार्ग से निर्धारित विसर्जन स्थलों तक ले गईं। इस दौरान मां दुर्गा के विदाई गीतों और जयका...