जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: डीएपी 1700 और यूरिया 340 रुपये तक बिकने की शिकायत अधिक कीमत वसूलने की शिकायत किसान सीधे कृषि विभाग से करें मेहंदिया, निज संवाददाता। जिले में धान रोपनी के चरम मौसम के बीच किसानों को यूरिया और डीएपी खाद की उपलब्धता और कीमतों को लेकर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के बावजूद जिले की कई खाद दुकानों पर यूरिया और डीएपी ऊंची कीमत पर बेची जा रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है और किसानों में आक्रोश है।

किसानों की शिकायतें किसानों के अनुसार यूरिया की एक बोरी का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये तथा डीएपी का निर्धारित मूल्य 1,350 रुपये है, लेकिन कई दुकानों पर यूरिया 330 से 340 रुपये तथा डीएपी 1,700 रुपये तक में बेची जा रही है। किसानों का कहना है कि खेती के...