जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: सूर्य घर योजना की समीक्षा में डीएम ने दिए तेजी लाने के निर्देश लाभुकों को सोलर पैनल लगाने पर 98 हजार रुपये तक मिल रहा अनुदान अरवल, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में अब तक 163 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। योजना का लाभ अधिकाधिक घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए बुधवार को डीएम अमृषा बैस की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक हुई। इसमें लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बैंक चलो अभियान के तहत ऋण स्वीकृत की रफ्तार धीमीयोजना के प्रचार-प्रसार पर जोर डीएम ने विशेष रूप से अधिक बिजली खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जो...