जहानाबाद, अक्टूबर 9 -- जिला स्तरीय आयोजन और चयनित प्रतिभागी Jahanabad News: 1 से 3 नवंबर तक बेगूसराय में होगा राज्यस्तरीय आयोजन चयनित प्रतिभागियों की परियोजनाओं को किया जाएगा समृद्ध अरवल, निज संवाददाता। पायस मिशन स्कूल में साइंस फॉर सोसाइटी, अरवल के तत्वावधान में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 का आयोजन किया गया। शैक्षिक समन्वयक डॉ. राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, डॉ. राहुल कुमार, पायस मिशन स्कूल के निदेशक राज कुमार, डॉ. सोनम मिश्रा, मिथिलेश शर्मा, विष्णुपद मिश्रा एवं जिला समन्वयक मनोज वत्स ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं। मूल्यांकन के बाद पांच प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय आयोजन के लिए किय...