Jahanabad News: अमैन में खुला जीविका सुधा बिक्री केंद्र, डीएम ने किया उद्घाटन
जहानाबाद, अगस्त 27 -- Jahanabad News: जहानाबाद। जीविका एवं कॉम्फेड (मगध मिल्क यूनियन) के संयुक्त तत्वावधान में अमैन पंचायत में 'जीविका सुधा बिक्री केंद्र' की शुरुआत की गई। जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने गुरुवार को जीविका दीदी हीरामणि देवी के बिक्री केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि जीविका के माध्यम से महिलाओं को रोजगार एवं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। जीविका सुधा बिक्री केंद्रों के संचालन से महिलाओं को नियमित आय के साथ व्यवसाय संचालन और नेतृत्व का अवसर भी मिलेगा। केंद्र का संचालन चयनित जीविका दीदी हीरामणि देवी करेंगी। जिला पदाधिकारी ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए गुणवत्तापूर्ण सुधा उत्पाद उपलब्ध कराने और केंद्र का बेहतर संचालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.