जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के अमैन गांव में बंद घर से हजारों रुपए की चोरी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में गृहस्वामी सह सेना के जवान मनीष शर्मा ने बताया कि मेरा घर बंद था। मेरे पूरे परिवार पटना में रहते हैं। गोतिया में एक घटना घट गई थी उनके दशकर्म में शामिल होने के लिए रविवार की शाम घर पहुंचा और मुख्य द्वार का ताला खोल घर में प्रवेश किया तो घर का सभी कमरे का ताला टूटा हुआ पाया गया एवं सामान बिखरा पड़ा था। घर का बिजली का तार एवं बोर्ड आदि चोरी कर चोरों द्वारा ले जाया गया है। वहीं घर में लगा एक मोटरसाइकिल को भी तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की जानकारी स्थानीय थाने की पुलिस को दी गई है। इस मामले में थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि सूचना मिली है आवेदन अभी प्रा...