Jahanabad News: अभियान बसेरा के लिए पटना जाने की जरूरत नहीं
जहानाबाद, सितम्बर 21 -- Jahanabad News: जहानाबाद। अभियान बसेरा के तहत पर्चा के लिए आवेदन देने वालों को अब पटना जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला प्रशासन ने 22 सितंबर से अगले सात दिनों तक सभी पंचायत सरकार भवन/पंचायत भवन और अंचल कार्यालयों में सुबह 5 बजे से आवेदन लेने की व्यवस्था की है। आवेदकों को अनिवार्य रूप से प्राप्ति रसीद दी जाएगी। जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया की निगरानी, कर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण तथा व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है। रेलवे स्टेशन, सीमावर्ती क्षेत्रों और प्रमुख नाकों पर भी पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। प्रशासन ने लोगों को बहकाकर पटना ले जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अभियान बसेरा के तहत पात्र भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.