जहानाबाद, जुलाई 22 -- Jahanabad News: मेहंदिया, निज संवाददाता। परासी थाना की पुलिस दीदी द्वारा थाना क्षेत्र के संकेश कोचिंग सेंटर परासी एवं उत्क्रमित मध्य सह माध्यमिक विद्यालय सुमेरा में छात्राओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा किसी भी आपात स्थिति में सही कदम उठाने के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं से संबंधित अपराध, उससे बचाव के उपाय, कानूनी अधिकार एवं कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया। अभया ब्रिगेड की टीम ने छात्राओं को बताया कि किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करें। इसके लिए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं अन्य सहायता के लिए परासी थाना के मोब...