Jahanabad News: अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, नामजद आरोपी गिरफ्तार
जहानाबाद, जुलाई 9 -- Jahanabad News: काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र से करीब चार माह पूर्व लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में नामजद आरोपी अविनाश पासवान उर्फ हलेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार किशोरी की मां ने 8 अप्रैल को काको थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनकी पुत्री 28 मार्च की सुबह करीब 10 बजे गांव के स्कूल में अपनी दादी से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में जानकारी मिली कि मखदुमपुर थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव निवासी अविनाश पासवान उर्फ हलेन्द्र शादी की नीयत से उसे अपने साथ ले गया है। आवेदन के आधार पर काको थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। अनुसंधान के क्रम में गठित पुलिस टीम ने घोसी थाना क्षे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.