जहानाबाद, सितम्बर 4 -- Jahanabad News: क्राइम मीटिंग में एसडीपीओ ने थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

बैठक का विवरण जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। सदर एसडीपीओ आशुतोष रंजन ने जहानाबाद पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और अंचल निरीक्षकों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें। अपराध पर नियंत्रण रखने के लिए दिवा - रात्रि गश्त और तेज करें। संगीन और सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को पकड़ने के लिए लगातार छापामारी करें। विधि व्यवस्था के मधेनजर रोको - टोको अभियान के तहत हर तरह के वाहनों की जांच करें। शराब के कारोबारियों पर नजर रखकर कार्रबाई करते रहें। अपने कार्यालय कक्ष में सदर एसडीपीओ ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) की और थानाध्यक्षों को उक्त निर्देश दिया। घंटों चली इस बैठक में क्षेत्र में...