जहानाबाद, जुलाई 20 -- Jahanabad News: ​परिजनों व आक्रोशित ग्रामीणों ने 4 घंटे तक एनएच किया जाम, बीडीओ व थानाध्यक्ष के आश्वासन पर शांत हुए लोग ​अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना-औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर केनरा बैंक के समीप एक अनियंत्रित 112 डायल पुलिस वाहन ने आगे जा रहे बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 16 वर्षीय बाइक सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। ​घायल की पहचान लेखा बीघा निवासी बिजेंद्र यादव के 16 वर्षीय पुत्र सुधांशु कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। ​स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सुधांशु को तत्काल सदर अस्पताल ले जा...