जहानाबाद, अक्टूबर 27 -- अरवल में नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में मंगलवार को नशामुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अमृषा बैस एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्तरीय पदाधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और अधिकारियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ ली। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ पारिवारिक खुशहाली एवं सामाजिक विकास को भी प्रभावित करती है। अभियान 27 अक्टूबर से 26 नवंबर तक जिले में संचालित किय...