जहानाबाद, अक्टूबर 26 -- सतर्कता जागरूकता सप्ताह में सत्यनिष्ठा की शपथ Jahanabad News: अरवल, निज प्रतिनिधि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति अपनाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, कार्यालय प्रधान और समाहरणालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डीएम अमृषा बैंस ने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था...