Jahanabad News: अतिक्रमण से पुरानी तालाब का अस्तित्व समाप्ति की ओर
जहानाबाद, अगस्त 23 -- Jahanabad News: हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुरानी तालाब का अस्तित्व अब समाप्ति की ओर है। अब न तो इसकी साफ सफाई और उड़ाही पर ध्यान है और न ही इसके अस्तित्व की रक्षा के लिए कोई आवाज सुनाई देता है। हां एक बात है कि इस तालाब के आस पास स्थित घर वाले मनमाफिक तरीके से अतिक्रमित कर मौज मार रहे हैं। बची खुची कसर दर्जनों घरों से निकलने वाली नालियों तथा आसपास के लोगों द्वारा कचरा डाल कर पुरा किया जा रहा है। एक एकड़ सात डीसमिल क्षेत्रफल वाले तालाब के पश्चिमी एवं उतरी भाग में अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य आपाधापी से की जा रही है।
तालाब के महत्व स्थानीय लोगों के अनुसार साठ एवं सतर के दशक तक इस तालाब से सुरजपुर, लोदीपुर एवं अन्य आसपास के गांवों के खेतों की सिंचाई का एक समृद्ध श्रोत था।इसमें मुहाने नदीसे पानी पईन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.