जहानाबाद, अक्टूबर 22 -- Jahanabad News: सड़क पर सब्जी और फल की दुकानें सजने से पैदल चलना भी मुश्किल दोपहर बाद बाजार में जाम की समस्या हो जाती है और भी गंभीर करपी, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित करपी बाजार में अतिक्रमण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सड़क के दोनों ओर सब्जी, फल और मिठाई की दुकानें सजने से आवागमन बाधित हो रहा है। करपी उच्च विद्यालय से बाजार जाने वाली सड़क पर अतिक्रमण के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय के प्रवेश द्वार से जगदेव चौक तक भी यही स्थिति बनी हुई है। दोपहर बाद बाजार में जाम की समस्या गंभीर हो जाती है और पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Buxar News: कोरानसराय चौक पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले सड़क काफी चौड़...