Jahanabad News: अज्ञात व्यक्ति ने मासूम के गले का लॉकेट चुराया
जहानाबाद, अक्टूबर 11 -- Jahanabad News: कलेर, निज संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के बलिदाद बाजार स्थित गली -02 में रविवार को चार साल मासूम बच्ची को खेलने के दौरान उसके गले से सोने के लॉकेट को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि ष्घर के बाहर गली में बच्चे खेल रहे थे। जब बच्ची के बुआ बाहर आई तो बच्ची के गले का सोने का लॉकेट गायब पाया। उसके द्वारा शोर गुल करने पर बच्चों के पापा विक्की कुमार द्वारा अगल-बगल छानबीन किया गया। कहीं कुछ पता नहीं चला सीसीटीवी कैमरे में चेक करने पर एक अज्ञात व्यक्ति को देखा गया, जिसको किसी ने नहीं पहचान कर पाया। विक्की कुमार बताया कि तीन वर्ष पूर्व इस सोने का लॉकेट खरीदा था जो आज चोरी हो गया। इस संबंध में थाना को कोई सूचना नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.