Jahanabad News: अईरा में घर पर गिरा विशाल बरगद का पेड़, चार लोग घायल
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- Jahanabad News: रतनी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पंडौल पंचायत अंतर्गत अईरा गांव में गुरुवार की रात करीब एक बजे बारिश के बीच एक विशाल बरगद का पेड़ करकट नुमा मकान पर गिर पड़ा। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला और निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घायलों में रवि पासवान, उनकी पत्नी संजू देवी, पुत्र शिवा पासवान और पुत्री आस्था कुमारी शामिल हैं। सभी का इलाज निजी क्लीनिक में कराया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घटना का कारण ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण घर के समीप स्थित काफी पुराना और विशाल बरगद का पेड़ अचानक उखड़कर मकान पर गिर गया। पेड़ ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.