जहानाबाद, सितम्बर 2 -- Jahanabad News: शहर के जाफरगंज, होरिलगंज, अंबेडकरनगर के निचले इलाकों के लोगों को हो रही परेशानी जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद दरधा, मोरहर, बलदईया और पुनपुन नदियां उफनाई हुई है। नदियों का जलस्तर स्थिर रहने से कई ग्रामीण इलाकों पर बाढ़ का खतरा बरकरार है। यह भी पढ़ें- दरधा एवं मोरहर नदी का जलस्तर स्थिर, जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्टबाढ़ का पानी बाढ़ का पानी शहर के होरिलगंज, अंबेडकरनगर और जाफरगंज मोहल्ले के निचले इलाकों में अभी भी घुसा हुआ है, जिससे कई घरों में पानी भर है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। दरधा नदी अभी भी उफनाई हुई है। जिसके कारण जहानाबाद शहर के जाफरगंज और श्यामनगर पुल के उपर दो से तीन फीट पानी बह रहा है। इसके चलते एसएस कॉलेज से हवाई अड्डा रोड और सट...