नई दिल्ली, जुलाई 3 -- Jagannath Rath Yatra 2026: भारत में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का विशेष महत्व है। यह यात्रा ओडिशा के पुरी में निकलती है। यह विश्व प्रसिद्ध यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र होती है। प्रसिद्ध जगन्नाथ रथ यात्रा कुल 9 दिनों तक मनाई जाती है। यह आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होती है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भव्य रथों पर विराजमान होकर श्रीजगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं। यह यात्रा नौवें दिन 'बहुड़ा यात्रा' (वापसी यात्रा) के साथ संपन्न होती है। लाखों श्रद्धालु भगवान के रथों की रस्सियां खींचते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान स्वयं अपने भक्तों के बीच पहुंचकर उन्हें दर्शन देते हैं। इस साल रथ यात्रा 16 जुलाई, गुरुवार से शुरू होगी। यह उत्सव 24 ज...