कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल गया है। तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और वह 15 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई है। जादवपुर में भी भाजपा की लहर देखने को मिली है। भाजपा उम्मीदवार ने यहां अच्छी बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता सक पहुंची है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में हुआ था, लेकिन तब भगवा पार्टी 77 सीटों पर सिमट गई थी।Jadavpur Result Live: Jadavpur Result Live 05:25 PM: आधी काउंटिंग के बाद भाजपा की बढ़त 18 हजार के करीब जादवपुर में 26 में से 13 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा की सरबोरी मुखर्जी 17868 वोट से आगे निकल चुकी हैं। उन्हें 59567 वोट मिले हैं। टीएमसी के मलय 41699 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं।Jadavpur Result Live 03:15 AM: जादवपुर में भाजपा की बढ़त 10 हजार के पार जादव...