कोलकाता, मई 4 -- पश्चिम बंगाल में इस बार कमल खिल गया है। तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है और वह 15 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई है। जादवपुर में भी भाजपा की लहर देखने को मिली है। भाजपा उम्मीदवार ने यहां अच्छी बढ़त बना ली है। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता सक पहुंची है। इससे पहले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2021 में हुआ था, लेकिन तब भगवा पार्टी 77 सीटों पर सिमट गई थी।Jadavpur Result Live: दक्षिण कोलकाता में वाम दलों के गढ़ रहे जादवपुर में भाजपा की उम्मीदवार सरबोरी मुखर्जी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार देबब्रत मजूमदार से 27,338 मतों से आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, माकपा के उम्मीदवार और राज्यसभा के पूर्व सदस्य बिकास रंजन भट्टाचार्य तीसरे स्थान पर हैं। तृणमूल के देबब्रत मजूमदार दूसरे स्थान पर हैं।Ja...