नई दिल्ली, जून 16 -- JAC Delhi Counselling Round 1 Result 2026: जॉइंट एडमिशन कमिटी, दिल्ली ( जैक दिल्ली ) ने काउंसलिंग के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन कराने वाले विद्यार्थी jacdelhi.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें सीट अलॉट हुई है या नहीं। उम्मीदवारों को जेईई मेन स्कोर के जरिए दिल्ली के पांच मशहूर इंजीनियरिंग कॉलेजों में सीटें अलॉट की गई हैं। अब डॉक्यूमेंट जांच के बाद दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (NSUT), इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वूमेन (IGDTUW ), इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU) में दाखिले दिए जाएंगे। यहां दाखिले के लिए 12वीं में 75 फीसदी मार...