रांची, अप्रैल 17 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने गुरुवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें 93.31 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षा बीते दो मार्च को आयोजित की गई थी, जिसमें राज्यभर से कुल 5,16,168 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 4,81,647 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है। सफल होने वालों में छात्राओं का प्रतिशत 93.70 (2,52,359 छात्राएं) रहा, जबकि 92.89 प्रतिशत (2,30,288 छात्र) सफल हुए। जिलावार प्रदर्शन में रांची जिला 96.80 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा। इसके बाद कोडरमा 96.64 प्रतिशत के साथ दूसरे और हजारीबाग 96.47 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, खूंटी जिले का प्रदर्शन सबसे कम 86.27 प्रतिशत रहा, जबकि जामताड़ा में सफलता का प्रतिशत 89.47 दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.