नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- JAC class 10 result 2026: झारखंड के लाखों मैट्रिक (10वीं) परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए एक बहुत जरूरी खबर है। शुक्रवार रात से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर एक लिंक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यहां तक कि कुछ फर्जी तस्वीरों में रिजल्ट दिखने का भी दावा किया गया। इन खबरों के फैलते ही छात्रों और अभिभावकों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) को खुद सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी पड़ी है। जैक ने इस वायरल लिंक को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक करार दिया है। इस बार छात्र अपना स्कोरकार्ड न केवल आधिकारिक पोर्टल पर, बल्कि लाइव हिन्दुस्तान (livehindustan.com) जैसी वेबसाइटों पर भी चेक कर पा...